29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक अदिति सिंह ने जिला अस्पताल रायबरेली को दिए 60 ऑक्सीजन सिलेंडर, मरीजों के चेहरे खुशी से खिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस चरम पर है। शनिवार को सदर विधायक अदिति सिंह 60 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जिला अस्पताल रायबरेली पहुंची।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 25 Apr 2021, 1:43 PM IST

विधायक अदिति सिंह ने जिला अस्पताल रायबरेली को दिए 60 ऑक्सीजन सिलेंडर, मरीजों के चेहरे खुशी से खिले

विधायक अदिति सिंह ने जिला अस्पताल रायबरेली को दिए 60 ऑक्सीजन सिलेंडर, मरीजों के चेहरे खुशी से खिले

रायबरेली. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस चरम पर है। शनिवार को सदर विधायक अदिति सिंह 60 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जिला अस्पताल रायबरेली पहुंची। इसे देखकर रायबरेली जनता के चेहरे खुशी से खिल गए।

कोरोना का आतंक :- रायबरेली में कोरोना वायरस का आतंक जारी है। आज भी कोरोनावायरस से 7 लोगों की मौत हुई है और 428 कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

ऑक्सीट्रैकर ऐप से होगा यूपी में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की लाइव मॉनीटरिंग

ट्विटर हैंडल पर लिखा, कुछ अच्छी खबर! :- अदिति सिंह रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायक हैं। अदिति सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, कुछ अच्छी खबर! मैं व्यक्तिगत रूप से रिमझिम इस्पात हमीरपुर को धन्यवाद देना चाहती हूं कि हमारे ऑक्सीजन सिलेंडर को मुफ्त में रिफिल किया गया है। अदिति सिंह ने बताया कि, उन्होंने 60 सिलेंडरों को रिफिल कराया है और जिला अस्पताल रायबरेली के रास्ते में हैं।

सोनिया ने दिए करीब दो करोड़ रुपए :- अदिति सिंह में अचानक तेजी तब आ गई जब शुक्रवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष एवं रायबरेली सांसद सोनिया गांधी ने रायबरेलीवासियों की मदद और इलाज के लिए अपनी सांसद निधि से 1,7777000 करोड़ रुपए दिए थे। रायबरेली सांसद सोनिया गांधी ने डीएम रायबरेली वैभव श्रीवास्तव को लिखे पत्र में अपनी सांसद निधि में उपलब्ध पूरी धनराशि कोरोना सुरक्षा में खर्च करने की संस्तुति दी है। सोनिया गांधी ने कहा कि, सभी से कोरोना को लेकर सतर्कता बरते और घर में रहने की अपील की है।