25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Raebareli / रायबरेली के दिशा अध्यक्ष पद से सोनिया गांधी हटायी गईं, स्मृति ईरानी बनीं नई चेयरपर्सन

रायबरेली के दिशा अध्यक्ष पद से सोनिया गांधी हटायी गईं, स्मृति ईरानी बनीं नई चेयरपर्सन

- अमेठी के साथ रायबरेली दिशा का स्मृति ईरानी को चेयरपर्सन बनाया गया - सोनिया गांधी को सह अध्यक्ष बनाया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 15 Jul 2021, 2:28 PM IST

smriti_irani.jpg

रायबरेली. Rae Bareli Disha new chairperson Smriti Irani अमेठी के बाद अब रायबरेली में सांसद स्मृति ईरानी अपना प्रभाव बढ़ा रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कद उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में घटा दिया गया। जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) में स्मृति ईरानी को अध्यक्ष और सोनिया गांधी को सह अध्यक्ष बनाया गया है। वर्ष 2018 में सोनिया गांधी अध्यक्ष, जबकि तत्कालीन अमेठी सांसद रहे राहुल गांधी को सह अध्यक्ष बनाया गया था।

रुद्राक्ष क्या है? जिसकी दीवानी हुई वाराणसी की जनता

दिशा क्या है? :- जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) का काम हर तीन-तीन माह में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना होता है। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से अध्यक्ष और सहअध्यक्ष का मनोनयन करने के बाद डीएम दिशा का गठन करता है। दिशा में सभी विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों व अन्य संसद सदस्यों को शामिल किया जाता है। वर्ष 2019 में देश में नई सरकार के गठन के बाद लगभग सभी संसदीय क्षेत्रों (जिलो) में दिशा का गठन कर दिया गया है, पर ग्रामीण विकास मंत्रालय ने रायबरेली संसदीय क्षेत्र के लिए दिशा के अध्यक्ष व सह अध्यक्ष का मनोनयन नहीं कर सका था।

लगातार मांग उठाई :- रायबरेली के दिशा का अध्यक्ष व सह अध्यक्ष बनाने के लिए अक्तूबर 2019 को तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा ने ग्राम्य विकास आयुक्त को पत्र भेजा और अनुरोध किया की शीघ्र ही कार्य को पूरा किया जाए। आखिरकार लम्बे समय से दिशा की चेयरपर्सन रहीं सांसद सोनिया गांधी को उपाध्यक्ष और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी चेयरपर्सन बनाया गया है। स्मृति ईरानी अमेठी जिले के जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति की चेयरपर्सन पहले से ही हैं।

ग्रामीण विकास मंत्रालय से तय हुआ : डीएम

रायबरेली डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि, जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) का चेयरपर्सन ग्रामीण विकास मंत्रालय से तय हुआ है। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दिशा की चयेरपर्सन और जिले की सांसद सोनिया गांधी को को-चेयरपर्सन बनाया गया है। जल्द ही जिले में दिशा का गठन होगा।

ओछी राजनीति : कांग्रेस प्रवक्ता

कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी बताते हैं कि, अध्यक्ष सोनिया गांधी को बनाया जाना चाहिए। कारण वे रायबरेली सांसद हैं। ऐसा न कर ओछी राजनीति की जा रही है।