उन्होंने कहा कि हमसे पूछा जाता है कि राम का विरोध कर रहे हो, कोई एक व्यक्ति बताएं कि हमने राम का विरोध किया हो। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को जिताने की बात कही। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों के जिताने पर ही विकास होगा। इस मौके पर सदर विधायक अदिति सिंह कांग्रेस, जिलाध्यक्ष वी.के शुक्ला, शहदुल हसन, आशीष द्रिवेदी, निर्मल शुक्ला, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।