
गांजा तस्करी (Photo AI)
CG Crime: ओडिशा से तस्करी कर लाए जा रहे 105 किलोग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में तीन तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके पास से दो कार भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई जूटमिल पुलिस ने रेंगालपाली बैरियर के पास कार्रवाई की है। इस मामले में दो तस्कर फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। उक्त गांजा को ओडिशा से तस्करी कर यूपी में खपाया जाना था।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के कनकतुरा से दो अलग-अलग कारों में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर ग्राम बड़माल रेलवे लाइन किनारे होते हुए रायगढ़ की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई।
साइबर सेल और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम घेराबंदी की। कार्रवाई के लिए टीम ने सुनियोजित तरीके से बड़माल रेलवे लाइन किनारे ओडिशा सीमा से लगे मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दो कारों को रोका। इसमें एक ग्रे रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार ओरआर 17 जी 4546 और दूसरी ब्लैक रंग की ग्रैंड विटारा सीजी 13 बीबी 9200 थी। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से कुल 103 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
जिनका वजन करीब 105 किलो निकला। वहीं पकड़े गए तीन तस्करों रविशंकर गौतम (झांसी, यूपी), विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह (सरिया, सारंगढ़-बिलाईगढ़) और दीपक जोहरी (किरोड़ीमलनगर, रायगढ़) से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने गांजा ओडिशा से खरीदा और यूपी ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि रास्ते में कनकतुरा के पास उनके दो अन्य साथी एक कार से उतर गए थे। जूटमिल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव के साथ उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक खिरेंद्र जलतारे, वीरेंद्र भगत, राजेश पटेल, बृजलाल गुज्जर, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, धनंजय कश्यप, विकास प्रधान, पुष्पेंद्र जाटवर, विक्रम सिंह, नवीन शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता, बंशी रात्रे, परमानन्द पटेल, शशिभूषण साहू, सुरेंद्र बंशी, जितेश्वर चौहान, समीर बेक, धनेश्वर उरांव, तरुण महिलाने, नरेश रजक, सुशील यादव व 8वीं बटालियन के प्रकाश राठौर की विशेष भूमिका रही।
Updated on:
12 Jun 2025 12:45 pm
Published on:
12 Jun 2025 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
