लायसेंस में मात्रा कम, रखे थे ज्यादा
पुलिस ने बताया कि किसी के पास 100 किग्रा का लायसेंस है तो किसी के पास 200 किग्रा का लायसेंस है, लेकिन आरोपीगण अधिक रुपए कमाने के लालच में मात्रा से अधिक पटाखा का अपने मकान, दुकान में भंडारण कर रखे थे। क्योंकि अभी गणेश व विश्वकर्मा विसर्जन का दौर चल रहा है। ऐसे में पटाखे की बिक्री अधिक हो रही है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।