रायगढ़. महिला बाल विकास विभाग के अधीन संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में आंकड़ों की फर्जीवाड़ा जमकर होता है। एक तरफ जहां विभागीय अधिकारी इस बात का दावा कर रहे हैं कि जिले में ऐसे एक भी केंद्र नहीं है, जो बगैर बच्चों के संचालित हो रहे है। पर इससे विरीत पुसौर क्षेत्र के तड़ोला ग्राम पंचायत स्थित एक केंद्र में एक भी बच्चा नहीं है। जहां पिछले कई माह से एक भी बच्चे नहीं है। जिसकी जानकारी क्षेत्र की जिम्मेदार पर्यवेक्षक व सीडीपीओ ने मुख्यालय स्थित आला अधिकारी को अवगत कराना उचित नहीं समझती हैंं। इससे अलग उक्त केंद्र की कार्यकर्ता व सहायिका, २ गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन परोसन के लिए नियमित रुप से केंद्र को संचालित कर रही है।