10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़
प्लास्टिक ओढ़ कर श्याम मंदिर में 23 लाख की चोरी, देखें Video
Play video

प्लास्टिक ओढ़ कर श्याम मंदिर में 23 लाख की चोरी, देखें Video

CG Theft News: रायगढ़ के श्याम मंदिर में 23 लाख के गहने व नगद की चोरी हुई है। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए अज्ञात चोर ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा से बचने सफेद रंग की प्लास्टि ओढ़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Google source verification

CG Theft News: रायगढ़ के श्याम मंदिर में 23 लाख के गहने व नगद की चोरी हुई है। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए अज्ञात चोर ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा से बचने सफेद रंग की प्लास्टि ओढ़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के संजय कॉम्प्लेक्स परिसर में श्याम मंदिर है। प्रतिदिन की भांति रविवार को मंदिर बंद कर पुजारी अपने घर चले गए। सोमवार की सुबह पुजारी सहित अन्य श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अनहोनी की आशंका वश वे अंदर गए तो भगवान श्याम खाटू की प्रतिमा पर चढ़े जेवर गायब थे। ऐसे में इसकी सूचना मंदिर प्रबंधन व पुलिस को दी गई।