ये रहे मौजूद
मौजूदा समय में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन में अधिकांश कांग्रेसी नजर आए। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री केके गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश नायक, वासुदेव यादव, डॉ. राजू अग्रवाल, सुरेंद्र सिदार मौजूद थे। इसके अलावा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयंत ठेठवार, अरुण मालाकार, संजय देवांगन, शाखा यादव, जगदीश मेहर, नगेंद्र नेगी, अनिल शुक्ला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।