क्योंकि उनके १५ भाई-बहनों को दो दिन पहले प्रदेश की सरकार और बस्तर की पुलिस ने गोलियों से भून दिया और उसे मुठभेड़ का नाम दिया गया है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों की स्थिति काफी खराब है। बस्तर, सरगुजा , जशपुर और रायगढ़ से लगातार इनका पलायन हो रहा है, ये बंधक बनाए जा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि आज आदिवासियों की संख्या में गिरावट आई है। पहले ये ३६ प्रतिशत हुआ करते थे आज इनकी संख्या घटकर ३२ प्रतिशत हो गई है।