20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO- छोटे भाई को कमरे में बंद कर उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश, मौके पर पहुंची बड़ी बहन, युवक हुआ फरार

- पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता का बयान दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी में जुट गई।

2 min read
Google source verification
छोटे भाई को कमरे में बंद कर उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश, मौके पर पहुंची बड़ी बहन, आरोपी हुआ फरार

रायगढ़. माता-पिता के काम पर जाने के बाद उसके छोटे-छोटे तीन बच्चे दो लड़की व एक लड़का घर पर ही रह जाते हैं, जिसका फायदा उठाते हुए गांव के युवक ने छोटे भाई को उसी के घर के कमरे में बंद कर 08 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया है। मौके पर नाबालिग की बड़ी बहन नहीं पहुंचती तो शायद उसकी आबरु लूट जाती। यह बात पुलिस खुद कह रही है। घटना कोतरारोड थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतरारोड के जोरापाली निवासी दंपती एनएच में चाय-नाश्ता का दुकान लगाते हैं, जोकि शाम तक चलता है। ऐसे में दंपती के काम पर जाने के बाद उनके बच्चे दो लड़की दस साल, आठ साल तथा एक लड़का 06 वर्ष घर पर ही रहते हैं। 15 फरवरी को भी दंपती काम पर अपने दुकान चले गए थे। शाम करीब 4.30 बजे 08 वर्षीय नाबालिग व उसका छोटा भाई गांव तरफ घूमने निकला था।

Read More : VIDEO- बाजार में हो रही थी गुंडागर्दी, आरक्षक गया रोकने तो हो गई पिटाई, बना लिया बंधक

इस दौरान जोरापाली स्कूल के पास उन्हें गांव का चंद्रकांत चौहान पिता श्रवण चौहान 20 वर्ष मिला। नाबालिग को देख आरोपी की नीयत डोल गयी और उसने दोनों भाई-बहन को 10 रुपए कुरकुरे खाने के लिए दिया। इसके बाद दोनों भाई-बहन दुकान से कुरकुरे लेकर घर पहुंचे तो आरोपी पहले से ही उनके घर के अंदर बैठा था। इसके बाद आरोपी नाबालिग के छोटे भाई को बहलाते हुए उसे अंदर के कमरे में बंद कर दिया। वहीं बाहर परछी का दरवाजा भी बंद कर दिया। इसके बाद 08 वर्षीय नाबालिग के साथ छेडख़ानी करने लगा। नाबालिग के विरोध करने के बाद भी आरोपी उस पर दबाव बनाता रहा। मौके पर बड़ी बहन के पहुंच जाने से आरोपी अपने मनसूबे पर कामयाब नहीं हो सका।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग के साथ बलपूर्वक छेडख़ानी कर रहा था। उसी समय नाबालिग की बड़ी बहन उम्र 10 वर्ष घर पहुंची और दरवाजे को जोर का धक्का देकर खोला। ऐसे में उसने देखा कि गांव का चंद्रकांत उसकी छोटी बहन के साथ छेडख़ानी कर रहा है। नाबालिग की दीदी को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

दौड़ते हांफते पहुंची माता-पिता के पास
दीदी के पहुंचने के बाद नाबालिग ने उसको आपीबीती बताई। इसके बाद दौड़ते हांफते अपने माता-पिता के पास होटल पहुंची, जिसे देख उसे मां-बाप सकते में आ गए और उसे पूछताछ शुरु किए। इसके बाद नाबालिग ने अपने माता-पिता को भी घटना के बारे में बताया। पारिवारिक सलाह मशविरा के बाद 15 फरवरी की रात्रि पीडि़त परिजनों ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद कंट्रोल रूम पुलिस ने प्वाइंट चलाते हुए कोतरारोड पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता का बयान दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी में जुट गई। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।