मौसम विभाग के अनुसार मानूसन द्रोणिका समुद्र तल पर गंगानगर से लखनऊ, पटना होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी जा रही है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी तक बना हुआ है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों फिलहाल कम होने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक रायगढ़ जिले के कुछ भाग में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इससे मौसम में उमस बढ़ सकता है।