जब सिंहदेव से यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस भाजपा के मुद्दे को हाईजैक कर रही है, इस पर सिंहदेव ने कहा कि क्या भाजपा ने यह आत्मचिंतन किया कि कब से सुभाष चंद्र बोस का नाम लेने लगे, क्या उन्होंने चिंतन किया कि सरदार पटेल का नाम वो कब से लेने लगे, क्या इस बात का चिंतन भाजपा ने किया कि महात्मा गांधी का नाम कब से ले रहे हैं ये लोग ढोंगी हैं, राम के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं