वहीं पुलिस का कहना है कि पंचनामा कार्रवाई के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के अलावा धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज किया जाएगा। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को मिलने पर मौके पर रैरुमा चौकी पुलिस, धरमजयगढ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच व एसएलएल के अधिकारियों को भेजा गया है। वहीं इस घटना के बाद से बालक के परिजन सदमें में हैं, जिस वजह से पुलिस उनका बयान दर्ज करने में असमर्थ है।