29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Elephant Attack: हाथियों के दल ने मचाया तहलका! 10 किसानों की फसल को रौंद कर किया बर्बाद..

CG Elephant Attack: रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में 91 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। 10 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 6 Apr 2025, 2:09 PM IST

तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत (photo-patrika)

तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत (photo-patrika)

CG Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में 91 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह दल बीती रात करीब 10 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसमें 4 धरमजयगढ़, 4 छाल और दो बाकारूमा रेंज के किसान हैं।

यह भी पढ़ें: CG Elephant Attack: दंतैल हाथी ने 3 मकानों को तोड़कर मचाया उत्पात, ग्रामीणों ने पूरी रात दहशत में गुजारी

CG Elephant Attack: किसान परेशान

धरमजयगढ़ वन मंडल मेें 91 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसमें 25 नर, 47 मादा और 19 शावक शामिल हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल के धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत बायसी, क्रोधा, ओंगना व साम्हरसिंघा में हाथियों ने दल ने एक-एक किसानों की फसल को रौंद दी। इसी तरह छाल रेंज के कीदा में 29 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह दल बीती रात जंगल से निकल कर किसानों की खेतों में पहुंचा और 4 किसानों की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया।

वहीं बाकारूमा रेंज अंतर्गत रैरूमा क्षेत्र में 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह दल रैरूमा के सोहनपुर गांव की खेत पहुंचा और वहां दो किसानों की फसल को चौपट कर दिया। सुबह इसकी जानकारी किसानों को लगी तो मामले की सूचना वन विभाग को दी। विभागीय टीम मौके पर पहुंचा और नुकसान का आंकलन किए, ताकि किसानों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति उन्हें दी जा सके।

हाथियों से छेड़खानी नहीं करने की अपील

हाथियों की मौजूदगी को लेकर वन अमला भी अलर्ट है। विभागीय टीम हाथियों की निगरानी कर रहे हैं। वन विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रात के समय जंगल की ओर नहीं जाने की बात कही जा रही है। साथ ही हाथियों से किसी प्रकार से छेड़खानी नहीं करे।