
CG News: रायगढ़ जिले में पटवारियों के स्थानांतरण में की गई खानापूर्ति के बाद आरआई का स्थानांतरण को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने अलग-अलग माध्यमों से तहसील में पदस्थ सभी आरआई के पदस्थापना की जानकारी एकत्रित की है।
जिला प्रशासन द्वारा पटवारियों के स्थानांतरण में खानापूर्ति कर दी। इसके कारण कई दिग्गज पटवारी जो कि वर्षों से रायगढ़ में पदस्थ हैं उनको या तो समीप के हल्के में उसी तहसील में स्थानांतरण कर दिया गया है या फिर लिस्ट में नाम ही गायब कर दिया गया है। इस फेरबदल के बाद अब राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई के स्थानांतरण में खानापूर्ति का दौर शुरू हो गया है।
बताया जाता है कि इसके लिए उच्च अधिकारियों ने तहसीलों में पदस्थ आरआई के पदस्थापना की जानकारी मांगी है कई तहसील से जानकारी भेज दी गई है तो कई लिस्ट तैयार कर रहे हैं। भू-अभिलेख से भी आरआई के पदस्थापना की जानकारी मांगी गई है ताकि दोनो का मिलान करने के बाद संबंधित आरआई के कार्यभार में परिवर्तन किया जा सके।
राजस्व विभाग के कर्मचारियों के बीच इन दिनों फेरबदल के विषय पर ही चर्चा देखने को मिल रहा है। पटवारी के बाद अब आरआई ग्रुप में चर्चा फेरबदल को लेकर चर्चा चल रही है।
तीन वर्ष व उससे अधिक समय से पदस्थ आरआई व पटवारियों के फेरबदल को लेकर शासन ने पहले ही निर्देश दिया है, लेकिन इसमें देरी करने के कारण कई ऐसे पटवारी जो कि इस दायरे में आने से बचाव के लिए रास्ता खोज निकाले और आस-पास के हल्के में पहले ही स्थानांतरण करा लिए थे। आरआई में भी कुछ ऐसा ही कहानी देखने को मिल रहा है।
Updated on:
19 Apr 2025, 12:49 PM IST
Published on:
19 Apr 2025, 12:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.