CG Suicide News: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार निवासी कुसुम राठिया पिता परमेश्वर राठिया (15 वर्ष) कक्षा 12वीं की छात्रा थी। किसी बात को लेकर परिजनों ने समझाईश दिया तो उनकी बात लग गई और किशोरी ने खुदकुशी की नियत से विगत 15 अक्टूबर की सुबह कीटनाशक का सेवन कर ली। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को बताई कि उसने जहर सेवन की है। ऐसे में उसे उपचार के लिए तमनार अस्पताल ले गए। जहां एक दिन उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो डाक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया।