19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raigarh / चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को मारा मुक्का, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को मारा मुक्का, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

पीडि़त पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज किया जुर्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 5 Sep 2018, 8:51 PM IST

पीडि़त पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज किया जुर्म

पीडि़त पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज किया जुर्म

रायगढ़. चक्रधर नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में दंपत्ति के बीच हुए मारपीट के मामले में पति के खिलाफ धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है। ड्राइवर पति ने चरित्र शंका पर पत्नी को मुक्कों से इस कदर मारा कि उसके कई दांत टूट गए। वहीं गंभीर चोट के बीच उसे अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आन पड़ी। पुलिस अब आरोपी पति की खोज में जुट गई है।

चक्रधर नगर पुलिस ने पति द्वारा पत्नी पर जानलेवा हमला के मामले में धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में ड्राइव पति अपनी पत्नी के उपर चरित्र शंका करता है। इस बात को लेकर आए दिन दो बच्चों की मां को मारने पीटने में पति थोड़ा भी संकोच नहीं करता था।

Read more : वनांचल क्षेत्र का ये स्कूल शिक्षकों की दृढ़ इच्छा शक्ति से पूरे जिले का ध्यान खींच रहा अपनी ओर

परेशान पत्नी ने पति की इसा करतूत को लेकर पहले भी थाने में शिकायत कर चुकी है। पर आरोपी पति की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद मंगलवार की देर रात एक बार फिर पति ने चरित्र शंका की बातों को उठाते हुए पत्नी पर जानलेवा हमला किया। मुक्का से पत्नी के चेहरे पर कई बार वार करने की वजह से पत्नी के दांत टूट गए। वहीं आंख उसके आसपास गंभीर चोट भी लगे हैं। पीडि़ता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे स्थानीय लोगों की मदद से मिडकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं डाक्टर की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी पति घर छोड़ कर फरार हो गया है। जिसकी खोज में चक्रधर नगर पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इधर पीडि़त महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।