मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दिलेश्वर पटेल पिता स्व. गंगाधर पटेल 23 साल निवासी ग्राम भंवरपुर, दानसरा थाना सारंगढ़ द्वारा ईनामी राशि जीतने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि ३ नवंबर २०१७ को उसके मोबाइल नंबर पर एसएमएस आया कि आप एक निजी मोबाइल कंपनी की ओर से 3 लाख २० हजार रुपए का ईनाम जीत चुके हैं। फिर उसी दिन उसी कंपनी के मोबाइल नंबर 9109342619 से काल आया। जिसने अपने आप को मैनेजर बताते हुए इनाम की राशि पाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। वहीं इनकम टैक्स 8,500 रुपए किसी खेमचंद्र के खाते में जमा करने बोला।