दूसरे पक्ष ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि युवती व उसकी मां, अपने-अपने पति के खिलाफ थाने में झूठी शिकायत कर उन्हें अंदर करवा चुकी है। इनलोगों के साथ मुहल्ले के कई लोगों के साथ विवाद हो चुका है। जहां यह छोटी-छोटी बातों पर थाने पहुंच कर पहले उल्टा-सीधा शिकायत करती है। वहीं शिकायत वापस लेने के एवज मेंं एक मोटी रकम की डिमांड करती है। युवती व उसके परिजनों की गली में ऐसा कोई घर नहीं है। जिससे इनका विवाद नहंीं हुआ है।