कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार करीब आधा प्रतिशत महिलाओं का मतदान अधिक रहा है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता करीब एक प्रतिशत आगे रही हैं। जिले के पांचों विधानसभा में इस बार १० लाख ८४ हजार १३२ मतदाता रहे हैं जिसमें से ८ लाख ९० हजार ५० मतदाता ने मतदान किया है। जिले में कुल ५ लाख ४१ हजार ८११ पुरुष मतदाता हैं जिसमें से ४ लाख ४३ हजार ७०९ पुरुष मतदान किया है। इसी प्रकार ५ लाख ४२ हजार २४४ महिला मतदाता में से ४ लाख ४६ हजार ३३४ महिला मतदाता ने मतदान किया है। वहीं अन्य वर्ग के कुल ७७ मतदाता हैं जिसमें से ७ ने मतदान किया है।