जानकारी के अनुसार थाना के समीप थाना प्रभारी के लिए एक कंडम आवासीय क्वार्टर है। जहां कुछ कमरे ठीक ठाक स्थिति में है। यहां पर चार पांच आरक्षक साथ में रहते थे। फरसाबहार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम तिलगा निवासी संतोष केरकेट्टा भी उक्त क्वार्टर में रहता था। रविवार को सुबह जब सभी आरक्षक तैयार होकर थाना जाने के लिए निकले तो आरक्षक संतोष उस समय ब्रश कर रहा था।