रायगढ़. आचार संहिता लागू होने के बाद श्रम आयुक्त ने हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन को स्थगित रखने निर्देश जारी किया है, लेकिन जिले में इस आदेश के मिलने के बाद अब तक १३० श्रमिकों का पंजीयन और १२ लोगों के नाम पर कार्ड जारी कर दिया गया। यह आंकड़ा और कोई नहीं बल्कि विभाग के वेबसाईट में देखा जा सकता है।