11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#लोगों के बचाव में उतरे कांग्रेसी बोले समय पर मिल जाता सिलेंडर तो बंग्ला घेरने की नहीं आती नौबत

लोगों पर कार्रवाई नहीं करने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 1 Aug 2018, 4:17 PM IST

लोगों पर कार्रवाई नहीं करने की मांग

लोगों पर कार्रवाई नहीं करने की मांग

रायगढ़. गैस सिलेंडर को लेकर लोगों द्वारा कलेक्टर बंगला के घेराव के बाद लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में कांग्रेस के सदस्य लोगों के पक्ष में खड़े हो गए हैं। वहीं उनका यह कहना है कि यदि समय पर गैस सिलेंडर मिलता तो कलेक्टर बंगला घेरने की नौबत ही नहीं आती। ऐसे में नादानी वश लोगों के द्वारा किए गए प्रदर्शन पर क्षमा किया जाना चाहिए। साथ ही गैस सिलेंडर की अव्यवस्था को दूर किए जाने की मांग भी की गई है।

गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान लोगों ने मंगलवार की सुबह कलेक्टर बंगला का घेराव कर दिया। साथ ही सिविल लाइन मार्ग पर गैस सिलेेंडर रखते हुए जाम कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। साथ ही चक्काजाम समाप्त कराया।

Read more : 13.92 करोड़ की लागत से 60 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क, लगेंगे 50 उद्योग

हालांकि इस दौरान बिना सूचना के कलेक्टर बंगला घेरने और चक्काजाम किए जाने पर वे काफी नाराज हुए। वहीं संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की मंशा में भी है। प्रशासन की इस मंशा को लेकर कांग्रेसी लोगों के पक्ष में आए गए हैं। वहीं कांग्रेस के सदस्य इस बात को लेकर बुधवार को कलेक्टोरेअ पहुंचा था। वहीं कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर गिरीश रामटेके को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि गैस सिलेंडर की व्यवस्था लंबे समय से खराब है।

कई बार इस बात की शिकायत भी फूड विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से की जा चुकी है। इसके बाद भी यह अव्यवस्था अब तक दूर नहीं हो सकी। ऐसे में लोग मजबूर होकर नादानी वश कलेक्टर बंगला चले गए और चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने यह मांग भी की है कि लोगों के इस कार्य पर किसी प्रकार से प्रशासन को कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।


व्यवस्था सुधारने की भी दी दलील
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों को प्रशासन को गैस सिलेंडर की अव्यवस्था दूर करने की मांग भी की है। उनका कहना था कि इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन को चाहिए कि गैस सिलेंडर वितरण की अव्यवस्था को दूर कर ले। यदि अभी भी यह अव्यवस्था दूर नहीं की जाती है तो इस बात को लेकर नगर कांग्रेस भी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।


-लोगों को गैस सिलेंडर नियमित रूप से नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से वे परेशान है। इस पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षण कराने के लिए लोगों ने प्रदर्र्शन किया। ऐसे में संबंधितों पर किसी प्रकार से कार्रवाई करना सर्वथा अनुचित है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।
-शाखा यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष