11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरक्षक ने कहा मुझे गैंगमैन की टोली ने मारा है, मैने गेटकीपर को नहीं मारा

राघवेन्द्र व उसके साथियों ने जबरन मेरे साथ मारपीट की
2 min read
Google source verification
राघवेन्द्र व उसके साथियों ने जबरन मेरे साथ मारपीट की

राघवेन्द्र व उसके साथियों ने जबरन मेरे साथ मारपीट की

रायगढ़. देलारी फाटक पर हुए गैंगमैन और आरक्षक की मारपीट मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इधर आरक्षक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उसका गेटकीपर के साथ कोई विवाद ही नहीं हुआ था चाहे तो पता कर सकते हैं। वहीं गैंगमैन राघवेन्द्र व उसके साथियों ने जबरन मेरे साथ मारपीट की है।

जब उन्हें पता चला कि मैं पुलिस से हूं और पुलिस की गाड़ी आ रही है तो राघवेन्द्र ने खुद की पिटाई हुई है जैसा एक्टिंग कर मौके पर गिर गया ताकि यह लगे कि मैनें उसे मारा है।


ज्ञात हो कि 23 अगस्त की सुबह देलारी रेलवे फाटक पर भूपदेवपुर थाने में पदस्थ आरक्षक कीर्ति सिदार व गैंगमैन राघवेन्द्र कुमार पिता दिलीप कुमार सहित अन्य गैंगमैन के बीच मारपीट हो गई थी। उस वक्त यह जानकारी सामने आ रही थी कि आरक्षक ने गेट कीपर को पहले मारा। इसके बाद बीच-बचाव करने आए राघवेन्द्र व उसके साथी की भी पिटाई की थी।


लेकिन इस मामले में आरक्षक कीर्ति सिदार ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि गुरुवार को सुबह वह देलारी फाटक के पास पहुंचा तो दो तीन ग्रामीण फाटक पार कर रहे थे। उसी समय गेटकीपर ने फाटक गिरा दिया। जिससे एक ग्रामीण को चोट लगते-लगते रह गया। तभी आरक्षक ने ग्रामीणों की गलती बताते हुए गेटकीपर से बात की। वहीं उसे कहा कि ऐसे लोग फाटक पार करते हैं तो थोड़ा रुक जाया करो।

कभी जल्दबाजी में कोई घटना घटित न हो जाए। इस पर गेटकीफर ने कुछ नहीं कहा और दोनों चुप हो गए। इसके बाद वहां गैंगमैन राघवेन्द्र अपने दो साथियों के साथ आया और तू कौन होता है बोलने वाला कहकर दो गैंगमैन आरक्षक को पकड़ लिए और राघवेन्द्र उसकी पिटाई करने लगा।

तभी किसी ने बताया कि मार खा रहा युवक पुलिस से है और पुलिस गाड़ी भी मौके पर आ रही है तो राघवेन्द्र खुद मौके पर गिर कर बेहोश होने की एक्टिंग करने लगा। जैसा कि आरक्षक ने उसे खूब पीटा हो। हालांकि आरक्षक यह भी कह रहा है कि मेरी उसके साथ झूमाझटकी हुई है, लेकिन मैनें उन्हें नहीं बल्कि उन्होंने मुझे मारा है।

Read more : जिंदा हूं मैं... अपने जिंदा होने की गुहार लगा रहा है कागजों में मरा हुआ एक आदमी


आरक्षक को सस्पेंड करने सौंपा ज्ञापन
घटना दिनांक हो ही रात में रेलकर्मचारियों ने आरक्षक को सस्पेंड करने के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपा है। वहीं देर रात्रि आरपीएफ के अधिकारी व एडीईएन खुद एसपी से मिले। जहां एसपी ने जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ज्ञात हो कि इस पूरे मामले की जांच भूपदेवपुर पुलिस कर रही है।


गैंगमैन को आई है मामूली खरोंच
आरक्षक का कहना है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का चपले अस्पताल में एमएलसी कराया। जहां राघवेन्द्र के एमएलसी रिपोर्ट में कलाई पर मामूली खरोंच आई है। इसके बाद राघवेन्द्र रेलवे अस्पताल चला गया, जहां चेस्ट पेन होने की बात कही तो डॉक्टरों ने उसे जिंदल अस्पताल रिफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है।


-आरक्षक के बयान में यह बात सामने आई है कि गैंगमैन व उसके दोस्तों ने जबरन उसे पीटा है। वहीं जब उन्हें पता चला कि यह पुलिस वाला है तो खुद पिटने की एक्टिंग कर रहे हैं। वहीं राघवेन्द्र के एमएलसी रिपोर्ट में भी मामूली खरोंच ही आई है। फिलहाल अभी सभी पक्ष का बयान लिया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया की जाएगी।
-चमनलाल सिन्हा, भूपदेवपुर टीआई