3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोसीर के ग्राम मल्दा महानदी किनारे लाश मिलने से फैली सनसनी

पुलिस ने बताया कि मृतक कसडोल थाना क्षेत्र के किसी गांव का रहने वाला है।

2 min read
Google source verification
कोसीर के ग्राम मल्दा महानदी किनारे लाश मिलने से फैली सनसनी

कोसीर के ग्राम मल्दा महानदी किनारे लाश मिलने से फैली सनसनी

रायगढ. बलौदाबाजार तरफ से महानदी में बह कर एक व्यक्ति की लाश कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दा महानदी के किनारे मिली है। इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को वाट्सअप के माध्यम से मिल गई थी। इसके बाद वे शिनाख्ती के लिए कोसीर आए थे। पुलिस ने बताया कि मृतक कसडोल थाना क्षेत्र के किसी गांव का रहने वाला है। जिसकी जांच के लिए पुलिस की टीम वहां गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की शाम पुलिस को सूचना मिली कि बलौदाबाजार तरफ से महानदी में बह कर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है जिसे ग्राम मल्दा के महानदी घाट किनारे देखा गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देर शाम हो गई थी। साथ ही नदी में काफी पानी भी भरा था। ऐसे में पुलिस को उसकी लाश रात में नहीं मिली। इसके बाद सुबह जब पानी कम हुआ तो अज्ञात लाश घाट के किनारे पड़ा मिला।
Read More : Video Gallery : वीडियो में देखिए हाथी हमले को लेकर क्या कह रहे डिप्टी रेंजर

पहुंचे परिजन की शिनाख्ती
किसी ने मृतक के शव की फोटो खींचकर उसे वाट्सअप ग्रुप में वायरल कर दिया था। जोकि मृतक के परिजनों के पास भी पहुंचा। इसके बाद उन्होंने मृतक को पहचान लिया और कोसीर पहुंचे। जिसकी जानकारी ग्राम मल्दा के सरपंच ने पुलिस को दी। इसके बाद परिजनों पुलिस के समक्ष मृतक की शिनाख्ती की। पुलिस ने शव को पीएम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

लापता था मृतक
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम कमल साहू 45 वर्ष है जोकि कसडोल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता था। पुलिस ने बताया कि मृतक विक्षिप्त था। ऐसे में वह 21 अगस्त को घर से कहीं लापता हो गया था। जिसकी शिकायत मृतक के परिजनों ने 22 अगस्त को कसडोल थाने में की थी, जहां गुमइंसान का मामला भी दर्ज है। ऐसे में कसडोल पुलिस भी कमल की तलाश कर रही थी। इस बीच उसका लाश मिली। पुलिस का कहना है कि महादनी में गिरने उसकी मौत हुई होगी।