27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमरे से आ रही थी दुर्गंध, पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाते हुए धकेला तो दिखा ये खौफनाक दृश्य

- मौत का कारण अज्ञात, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 23 Jun 2018, 9:42 PM IST

कमरे से आ रही थी दुर्गंध, पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाते हुए धकेला तो दिखा ये खौफनाक दृश्य

कमरे से आ रही थी दुर्गंध, पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाते हुए धकेला तो दिखा ये खौफनाक दृश्य

रायगढ़. खुद के बंद कमरे में राजमिस्त्री की सड़ी-गली लाश मिली है। मौत का कारण अभी अज्ञात है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है, वहीं पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कयाघाट जूटमिल निवासी प्रितम साहू पिता किशोरीलाल साहू 34 वर्ष चार माह से चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के कोलाईबहाल निवासी संजय चौहान के घर में किराए के मकान में रहता था।

वहीं रहकर वह राजमिस्त्री का काम करता था। 21 जून को वह नदी नहाने गया था, जिसे नहाकर घर लौटते गांव के लोगों ने देखा था। 22 जून की रात्रि प्रितम साहू के कमरे से बदबू आ रही थी। आसपास के लोगों ने महसूस किया। इसके बाद कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

Read More : एक ही वार्डों में 22 जगहों पर चल रहा ये अवैध काम, जवान युवक आ रहे इसके शिकंजे में, पढि़ए पूरी खबर...
कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और उनके द्वारा दरवाजा को धकेल कर खोला गया। अंदर घुसते ही ग्रामीण नाक-मुंह दबाने लगे। क्योंकि कमरे के अंदर प्रितम की सड़ी-गली लाश पड़ी थी। इसके बाद घटना की सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मौत का कारण अभी अज्ञात है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर एक अन्य मामले में एक युवक ने अपनी पत्नी को छोडऩे के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरभाठा चिखली निवासी नित्यानंद सिदार पिता राजकुमार सिदार 28 वर्ष ने करीब 06 माह पूर्व अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। जिससे उसकी पत्नी अपने मायके में जाकर रहने लगी। पुलिस ने बताया कि तब से लेकर अब तक नित्यानंद सिर्फ घर में ही रहता था और किसी से कुछ बात नहीं करता था। खाली गुमशुम रहता था।