छाल के मुनुन्द गांव में एक परिवार के घर उस समय मातम का महौल हो गया। जब उनकी १३ साल की बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटी यादव पिता स्व. भरोसा राम यादव, हमेशा की तरह अपने खेत के करीब बने बोर से लगे हुए पानी टंकी में नहाने के लिए गई थी। जब काफी देर बाद वो घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोज खबर ली। परिजन, पानी टंकी के करीब पहुंच कर देखे तो छोटी का शरीर पानी के उपरी सतह पर तैर रहा था। जिसे देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब बालिका को पानी टंकी से बाहर निकाला गया तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। जिसकी वजह से परिजनों की बेचैनी बढ़ गई।