रायगढ़. विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसका भय नगर निगम के पार्षदों में देखने को मिल रहा है। गाहे-बगाहे नगर निगम पहुंचने वाले पार्षद मौजूदा समय में लगातार निगम पहुंच रहे हैं। वहीं वे इन कार्यों को निरस्त कराने में जुटे हैं जिन कार्यों का उनके वार्ड टेंडर तो हो चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। वहीं निरस्त के बाद इसका नया टेंडर लगाया जाना है। ताकि आचार संहिता लगाने के बाद भी उनके वार्ड में विकास कार्य हो सके।