scriptकलेक्टर बंगला के पीछे आइसक्रीम गोदाम में लगी आग, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू | Fire in ice cream godown | Patrika News
रायगढ़

कलेक्टर बंगला के पीछे आइसक्रीम गोदाम में लगी आग, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

– आगजनी की घटना में काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है

रायगढ़Nov 09, 2018 / 05:13 pm

Shiv Singh

कलेक्टर बंगला के पीछे आइसक्रीम गोदाम में लगी आग, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

कलेक्टर बंगला के पीछे आइसक्रीम गोदाम में लगी आग, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

रायगढ़. आइसक्रीम गोदाम में आग लगने काफी नुकसान होने से संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को तड़के शहर में आगजनी की घटना हुई। कलेक्टर बंगला के पीछे कालीबाड़ी के सामने वाली गली में स्थित आइसक्रीम गोदाम में आग लग गई। जैसे ही आग लगने की सूचना लोगों को हुई मौके पर काफी भीड़ इक_ा हुए और वह लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें
गांधीगंज में बने इस टॉवर पर इन परिंदों का है राज, जानें किनकी याद में और क्यों बना ये इमारत

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने के लिए दो-दो दमकल लगाने पड़े। इस आगजनी की घटना में काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। समय रहते दमकल के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया, इससे आसपास के सटे गोदामों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके पहले कि आग फैलती दमकल की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि पुलिस आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है आग के कारणों का पता चलने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Home / Raigarh / कलेक्टर बंगला के पीछे आइसक्रीम गोदाम में लगी आग, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो