10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रेक लगाते ही धू-धू कर जलने लगी कार, मची अफरा-तफरी, चालक ने कूद कर बचाई जान

- जूटमिल चौकी क्षेत्र की घटना

2 min read
Google source verification
ब्रेक लगाते ही धू-धू कर जलने लगी कार, मची अफरा-तफरी, चालक ने कूद कर बचाई जान

ब्रेक लगाते ही धू-धू कर जलने लगी कार, मची अफरा-तफरी, चालक ने कूद कर बचाई जान

रायगढ़. सोमवार की सुबह दो लोग कार में सवार होकर पुसौर दशकर्म समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान पटेलपाली के पास कार के सामने अचानक एक बोलेरो आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार चालक ने ब्रेक लगाया तो कार में आग लग गई। ऐसे में राहगीरों और कार में बैठे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कार में आग की लपेटे बढऩे लगी और कार धू-धू कर जलने लगी। इस बीच घटना की सूचना जूटमिल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और रेती डालकर कुछ हद तक कार को बुझाया। फिर फायर बिग्रेड बुलवाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। तब तक कार 50 प्रतिशत जल गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे रायगढ़ से दो लोग कार में सवार होकर पुसौर एक दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे पटेलपाली मेन गेट के पास पहुंचे थे कि पटेलपाली बस्ती की ओर से एक बोलेरो मेन रोड पर अचानक आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार चालक ने दाहिने तरफ कार को कट मारते हुए तेजी से ब्रेक लगा दी। इससे अचानक कार के सामने हिस्से में आग लग गई।

इस घटना के देख कार में बैठे लोगों व राहगीरों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कार सवार कार से निकल कर बाहर भागने लगे। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में बुझाने का प्रयास किया। जब आग पर काबू पाना नामुमकिन लगा तो नगर निगम के फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया गया। तब जाकर आग को बुझाया जा सका।

Read More : पुलिस टीम ने केलो विहार के एक मकान में दी दबिश, एक कमरे में 43 नग कार्टून में भरा ये अवैध सामान देख कर उड़ गए होश

बैटरी हुई शॉट तो लगी आग
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कार सवार ने खुद उन्हें बताया कि बैटरी के शॉर्ट होने से कार में आग लगी है। उसकी कार से कोई वाहन नहीं टकराया है, जबकि इस बात की चर्चा हो रही थी कि कार और बोलेरो की टक्कर हुई है, इसके बाद कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे जा घुसी इसके बाद कार में आग लगी, लेकिन प्रार्थी ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है। वहीं पुलिस का भी कहना है कि कार को देखकर नहीं लगता कि उससे कोई वाहन टकराया है। इस मामले में कार चालक ने किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं की है। ऐसे में पुलिस ने इस मामले में कोई अपराध दर्ज नहीं किया है।