23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेनों में सासी गैंग का बढ़ा उत्पात, रेल एसपी ने जारी किया अलर्ट

जीआरपी के माध्यम से प्लेटफार्म पर चस्पा किए जा रहे हैं पोस्टर

2 min read
Google source verification
जीआरपी के माध्यम से प्लेटफार्म पर चस्पा किए जा रहे हैं पोस्टर

जीआरपी के माध्यम से प्लेटफार्म पर चस्पा किए जा रहे हैं पोस्टर

रायगढ़. हावड़ा-मंबई रेल मार्ग पर इनदिनों सासी गैंग का उत्पात इस कदर बढ़ गया है रेल एसपी ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। बकायदा इसको लेकर एक पोस्टर भी जारी किया गया है।

जिसे जीआरपी के माध्यम से प्लेटफार्म पर जगह-जगह चस्पा किया जा रहा है। वहीं उक्त गैंग से बचाव को लेकर कुछ अहम टिप्स भी बताए गए हैं। विदित हो कि मदद करने व सामान को आड़ कर खड़े होने के दौरान यह गैंग अपनी हाथ की सफाई दिखाने का काम करते हैंं।


रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर इनदिनों जगह जगह एक पीले रंग का पोस्टर चस्पा किया जा रहा है। जो ट्रेनों के अंदर सासी गैंग के बढ़ते उत्पात से बचाव को लेकर जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर उक्त गैंग के सदस्य काफी सक्रिय है। जिसके शिकाए आए दिन यात्री हो रहे हैं। ऐसे में, सासी गैंग के बढ़ते उत्पात व दर्ज अपराध को देखते हुए रेल एसपी ने एक अलर्ट जारी किया है।

जिसमें एक पोस्टर के जरिए ट्रेन के अंदर व बाहर, यात्रियों को उक्त गैंग के हाव-भाव व चोरी करने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। रेलवे के सुरक्षा से जुड़े अधिकारी की माने तो गंतव्य का रेलवे स्टेशन नजदीक आने के दौरान यात्री अपने सामान को गेट पर एकत्रित करने लगते हैं।

जिससे भीड़ से पहले सामान को उतारने की पहल की जा सके। इस बीच गैंग के सदस्य गेट पवर रखे सामान को चारों ओर से घेर कर पहले आड़ करते हैंं। वहीं बड़ी ही चालाकी से उक्त बैग में रखे नकदी व गहने को पार कर देते हैं। उसके बाद फिर से उक्त बैग को पूर्व की तरह लॉक भी कर देते हैं।

जिससे यात्री को उक्त चोरी की जानकारी घर पहुंचने के बाद होती हैं। ऐसे में, स्टेशन नजदीक आने के बाद गेट पर सामान को रखने के दौरान खुद भी नजर रखने की बात कही गई है। वहीं अंजान द्वारा उसे चारों तरफ से घर कर आड़ करने की अगर पहल की जाए तो सावधान रहने की दरकार है। रेल एसपी द्वारा जारी जागरुकता की इस पहल से जड़े पोस्टर को रायगढ़ जीआरपी द्वारा जगह-जगह चस्पा किया जा रहा है।

एसी कोच को बनाते हैं निशाना
रेल एसपी द्वारा जारी जागरुकता के इस पोस्टर में सासी गैंग के चोरी के तौर तरीकों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। जिसमें यह बात भी शामिल है कि उक्त गैंग द्वारा अधिकांश, एसी कोच को निशाना बनाया जाता है। जहां कोच में कूलिंग बनाए रखने को लेकर एक गेट होता है। जिसके इस पार सामान रखने पर अंदर कोच में बैठा यात्री सामान पर पूरी तरह से नजर नहीं रख सकता है। ऐसी स्थिति में यह गैंग अपने कार्य को अंजाम देता है।