
CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में एक बेकाबू पिकअप अंनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से तीन मजदूरों से मौके पर मौत हो गई। जबकि 22 घायल बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन की स्पीड अधिक थी, जिसके चलते यह हादसा हो गया।
Raigarh Road Accident: जानकारी के मुताबिक खैरझीटी गांव के मजदूर रोजना की तरह पिअकप वाहन सीजी 13 यू डी 6326 में सवार होकर सारंगढ़ जा रहे थे। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के चलते मजदूरों से भरी पिकअप हादसे का शिकार हो गई।
हादसे के बाद पिअकप में सवार लोगों में चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। जब तक पिअकप सवार कुछ समझ पाते तब तक दुर्घटना में लोग लहूलुहान हो गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 22 से अधिक लोग घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
Updated on:
16 Jul 2024 02:28 pm
Published on:
16 Jul 2024 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
