
रायगढ़. उज्जवला योजना का टारगेट पूरा करने निगम के मोहर्रिर अब घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। इस सर्वे में यह देखा जाएगा कि वर्ष 2011 के आर्थिक जनगणना के अनुसार किन-किन हितग्राहियों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। वहीं जिन हितग्राहियों को योजना का लाभ नहीं मिला होगा और वह पात्र हितग्राही के श्रेणी में होगा तो उसे उज्जवला योजना का फार्म भरवाते हुए लाभ दिया जाएगा। इस बात को लेकर बुधवार को निगम में फूड विभाग के अधिकारियों ने मोहर्रिरों की बैठक भी ली।
खाद्य विभाग को पिछले वित्तीय वर्ष में 73 हजार गैस कनेक्शन आवंटन करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन विभाग इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी। ऐसे में पिछले वर्ष के शेष कनेक्शन के साथ नए वित्तीय वर्ष 2017-18 में करीब दो लाख हितग्राहियों को उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन आवंटित किए जाने का लक्ष्य दिया गया है। अब जब वित्तीय वर्ष समाप्त होने के लिए तीन माह ही शेष है तो लक्ष्य पूरा करने के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है।
योजना के तहत लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब नगर निगम के मोहर्रिरों के अलावा ग्राम पंचायत सचिवों की भी सहायता ली जाएगी। इसका निर्देश भी खाद्य विभाग को मिल चुका है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के मोहर्रिर शहरी क्षेत्रों में ऐसे लोगों का सर्वे करेंगे, जिसमें हितग्राही को अब तक उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिल सका है। यह सर्वे वर्ष 2011 में हुए आर्थिक जनगणना के आधार पर किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि निगम के मोहर्रिर इस जनगणना के आधार पर संबंधित लोगों के घर पहुंचेंगे। वहीं यहां यह सर्वे किया जाएगा कि उक्त हितग्राही के यहां गैस कनेक्शन है कि नहीं। यदि सर्वे में संबंधित हितग्राही को पात्र पाया जाता है और उसको उक्त योजना का लाभ अब तक नहीं मिल सका है तो उसका फार्म भी तत्काल भरवाया जाएगा। इसके बाद उज्जवला योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
निगम में हुई बैठक
इस बात को लेकर खाद्य विभाग के अधिकारी बुधवार को नगर निगम पहुंचे थे। वहीं मोहर्रिरों की बैठक ली गई। इस बैठक में सर्वे किस प्रकार से किया जाना है। वहीं हितग्राही को इसका लाभ दिलाने के लिए किन-किन बिन्दुओं का ध्यान रखना है। इस बात की जानकारी भी दी गई।
-उज्जवला योजना को लेकर मोहर्रिरों के द्वारा सर्वे किया जाना है। इसका निर्देश अधिकारियों से मिला है। इस बात को लेकर निगम में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक भी ली है- प्रदीप मिश्रा, प्रभारी राजस्व अधिकारी, नगर निगम
Published on:
28 Dec 2017 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
