7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raigarh Crime: इस मामूली सी बात पर पति-पत्नी ने पेट्रोल छिड़कर खुद को लगाई आग, जब पहुंचे बच्चे तो…मची चीख-पुकार

Raigarh Crime News: घरेलू बात को लेकर चार दिन पहले एक पति-पत्नी में कहा सुनी शुरू हुई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की दोनों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
raigarh_crime_news.jpg

CG Crime News: घरेलू बात को लेकर चार दिन पहले एक पति-पत्नी में कहा सुनी शुरू हुई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की दोनों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से झुलस गया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजेमुरा निवासी सुनीता निषाद पति नरेंद्र निषाद (30 वर्ष) का 14 साल पहले विवाह हुआ था। दोनों का बेटा व 2 बेटी है। बीते 15 मार्च को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों खुदकुशी करने के लिए तैयार हो गए। इस बीच रात 11 बजे दुकान से पेट्रोल निकलाकर सुनीता ने खुद को आग के हवाले कर ली।

यह भी पढ़े: अब हर दिल में मोदी... 100 से ज्यादा महिला कांग्रेसियों ने लगाए ये नारे, छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का दामन

इसे देख नरेंद्र निषाद ने भी खुद को आग के हवाले कर दिया। दोनों जब आग की लपटों में पूरी तरह से घिर गए तो चीख-पुकार मचाने लगे। उसे सुनकर उनके बच्चे व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में आग को काबू किया और दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई। नरेंद्र का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। मामले की सूचना पर तमनार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: होली के बाद दिखेगा चुनावी रंग, पीएम मोदी समेत ये दिग्गज नेता आएंगे छत्तीसगढ़...युवाओं में भरेंगे जोश