पूछताछ में संदेहियों ने अपना नाम मोहम्मद अजीम (28) निवासी फत्तेपुर खास, थाना मैनाडेर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) और सुमित चौधरी (30) निवासी जटपुरा, थाना मैनाडेर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) बताया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो कंटेनर में 833 कार्टून में 9,996 बोतलें और 1,764 बोतलें खुले पड़े कार्टूनों में कुल 11,760 बोतल अवैध अंग्रेजी व्हिस्की रायल गोल्क कप बरामद की गई।