घायल सरोज राठिया को तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, लेकिन गंभीर स्थिति के चलते उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोधराम राठिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में बोधराम ने हमले की बात कबूल की और बताया कि उसने मेहनत से कमाए पैसे से मोबाइल खरीदा था, जिसे उसके बड़े भाई ने जानबूझकर तोड़ दिया था। इसीलिए उसने गुस्से में आकर यह हमला किया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी, चाकू (परसूल) को जब्त कर लिया है। आरोपी बोधराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।