
प्लेटफार्म पर पूरी रात बिता सुबह थाने पहुंचा मासूम और कहा मैं लापता हो गया हूं...
रायगढ़. खरसिया क्षेत्र के एक 11 साल का मासूम, दोस्त के साथ अकेले ही रायगढ़ आ गया, जहां उसकी मौसी रहती है। दोस्त का साथ छूटा तो मासूम भटक गया और मौसी के घर नहीं पहुंच सका। शहर में इधर-उधर घूमने के बाद वापस रेलवे स्टेशन पहुंचा। पूरी रात रेलवे स्टेशन पर बिताया, पर आरपीएफ , जीआरपी व दो-दो पीएलवी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब सुबह नींद खुली तो रायगढ़ स्थित मौसी के घर खोजने के लिए फिर निकला।
जब सफलता नहीं मिली तो चक्रधर नगर थाने पहुंच कर कहा कि मैं लापता हो गया हंू, घर पहुंचा दो। थाने की पीएलवी ने काउंसलिग कर उसके घर का पता लगवाया। उसके बाद परिजनों से संपर्क कर उसे घर छोडऩेे की पहल की गई।
मामला चक्रधर नगर थाना से जुडा़ हुआ है। जहांं बुधवार की सुबह एक मासूम खुद के लापता होने की शिकायत लेेकर पहुंचा, जिसका उल्लेख उसके काउंसलिंग व बयान में किया गया है। मासूम की मानें तो वो खरसिया क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। दोस्त के रायगढ़ आने की खबर सुनकर वो भी तैयार हो गया। रायगढ़ में उक्त मासूम की मौसी रहती है। मंगलवार को रायगढ़ रेलवे स्टेशन से मासूम अपने दोस्त के साथ सिंधी कॉलोनी अंबेडकर आवास स्थित मौसी के घर जाने के लिए पैदल ही निकला। रास्ते में दोस्त का साथ छूट गया तो मासूम अकेले हो गया। जिसकी वजह से वो मौसी के घर नहीं पहुंच सका।
रेलवे स्टेशन पर बिताई रात
मासूम के बयान में इस बात का उल्लेख है कि दोस्त से बिछडऩे के बाद जब उसे मौसी की घर नहीं मिला तो वो खोजते खोजते फिर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। जहां उसने पूरी रात बिताई है। हालांकि मासूम की बातों मेंं कितनी सच्चाई है। यह कहना मुश्किल है, पर अगर उसने रेलवे स्टेशन पर रात बिताई है तो वर्दीधारी व पीएलवी की कार्यशैली पर सवाल उठना स्वभाविक है। चक्रधर नगर पुलिस, थाने में पदथ पीएलवी अनुराधा बरेठ, रायगढ़ चाइल्ड लाइन की मदद से मासूम को उसके घर तक पहुंचाने की कवायद में जुट गई है। खरसिया स्थित उसके परिजनों से संपर्क हो गया है।
Updated on:
30 Aug 2018 02:05 pm
Published on:
29 Aug 2018 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
