रायगढ़। Mallikarjun Kharge Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरोसे का सम्मेलन में अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार जय छत्तीसगढ़ महतारी के साथ किया। ऐसा सम्मेलन शायद देश के किसी कोने में, किसी भाग में नहीं हुआ। ये गर्व की बात है कि हर जगह भरोसे का सम्मेलन छत्तीसगढ़ में हो रहा है, इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं।