11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़
रायगढ़ में हादसा: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी यात्री बस, कई लोग घायल, देखें VIDEO
Play video

रायगढ़ में हादसा: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी यात्री बस, कई लोग घायल, देखें VIDEO

Road Accident: रायगढ़ जिले में एक यात्री बस खेत में पलट गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। इनमें 9 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google source verification

Road Accident: रायगढ़ जिले में एक यात्री बस खेत में पलट गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। इनमें 9 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बस तोलमा से रायगढ़ की ओर जा रही थी, तभी मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच अचानक सड़क से फिसलकर खेत में पलट गई। इस दौरान बस में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए, जिन्हें मौके पर मौजुद ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी।

अचानक इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल यात्री बस पलटने की जानकारी तमनार पुलिस को दी जिसके बाद दो एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।