
पुलिस को ये खबर मिलते ही दौड़े-भागे टीम पहुंची मुक्तिधाम, नाबालिग का अंतिम संस्कार करने से रोका
रायगढ़. अंतिम संस्कार के लिए एक नाबालिग लड़की का शव मुक्तिधाम पहुंचा, उसी समय पुलिस को शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबर कालोनी निवासी प्रिया गोंड पिता अमरनाथ गोंड (१३) बुधवार को शाम करीब 6 बजे कपड़ा उतारने के लिए छत पर गई थी।
इसी दौरान अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गई। मुंह के बल फर्स पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजन घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। गुरुवार को सुबह करीब १२ बजे लड़की की शव को परिजन मुक्तिधाम लेकर पहुंचे और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच कर पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद पता चला कि लड़की की छत से गिरकर मौत हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
परिजनों द्वारा लड़की का शव को अंतिम संस्कार करने के लिए घर से निकले उसी समय किसी ने जूटमिल पुलिस को फोन पर सूचना दी कि एक लड़की की छत से गिरकर मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस तत्काल मुक्तिधाम पहुंचकर शव को अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। मुक्तिधाम में काफी देर तक पुलिस और परिजन के बीच यह चर्चा होती रही कि लड़की खुद से गिरी है, इसका हमें पीएम नहीं कराना है, लेकिन दुर्घटना में मौत होने के कारण पुलिस ने पीएम कराने पर जोर दिया। जिसके बाद परिजन द्वारा शव को अस्पताल लाया गया।
Updated on:
18 Oct 2018 05:36 pm
Published on:
18 Oct 2018 05:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
