किराए पर रहते थे
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शेख सोनू पिता शेख रबुल 19 वर्ष व शेख शम्सुद्दिन पिता शेख इस्लाम 20 वर्ष बताया। जो झारखंड के साहेबगंज के निवासी है। पिछले कुछ साल से अकलतरा में किराए के मकान में रह रहे हैं। वहीं रेल मार्ग से खरसिया, सक्ती, रायगढ़ के सार्वजनिक स्थान व बाजार से मोबाइल व अन्य सामान की चोरी का काम करते थे। पुलिस की माने तो पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कुछ अन्य सुराग भी मिले हैं।