10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ground Zero : सरकार स्काई से बांट रही स्मार्टफोन, फ्री का डेटा, यहां बच्चों को पढऩे के लिए पेड़ के नीचे जमीन तक मयस्सर नहीं

स्कूल की छत से बहता है पानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 8 Aug 2018, 2:56 PM IST

स्कूल की छत से बहता है पानी

स्कूल की छत से बहता है पानी

रायगढ़. पूरे प्रदेश में स्काई योजना के तहत लोगों को स्मार्ट फोन दिया जा रहा है, फ्री का डेटा उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार और उसके विधायक तर्क यह दे रहे हैं इस योजना से छत्तीसगढ़ के लोगों को खासकर ग्रामीणों को ग्लोबल बनाया जा रहा है। इस हाईफाई योजना के दूसरी ओर जिले के एक शासकीय स्कूल में भवन तो छोडि़ए, पेड़ के नीचे की जमीन भी छोटे-छोटे बच्चों के पढऩे के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

जैसा की आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि बच्चे किन हालात में हैं। ये स्थिति रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरमकेला ब्लाक के प्रथमिक शाला तोरा गांव की है। पिछले तीन साल से स्कूल की भवन जर्जर हो चुकी है, वो कब गिर जाए या धसक जाए इस बात की गारंटी नहीं है। इसलिए स्कूल के शिक्षक बच्चों को स्कूल के बाहर पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाते हैं। अब बारिश का मौसम है इन हालात में बच्चों के पेड़ के नीचे की कक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

क्योंकि बारिश के कारण जर्जर स्कूल भवन की छत से पानी टपकता नहीं है बहता है, वहीं बाहर में जलजमाव के कारण जिस पेड़ के नीचे ये लोग पढ़ाई करते थे वहां भी बैठ नहीं पा रहे हैं। इन हालात में बच्चे घुटने भर पानी में कभी इधर तो कभी उधर भटकते रहे।

Read more : आखिर कौन है जिम्मेदार इस मौत का? मलेरिया, पीलिया या फिर डॉक्टर्स की लापरवाही

हर मौसम हमारे लिए संघर्ष
इस स्कूल में पढऩे वाले बच्चें जहां परेशान हैं वहीं शिक्षकों की तो हालत खराब है। जब उनसे बात की गई तो बताया गया कि स्कूल में ४० बच्चे पढ़ते हैं जो तोरा और जयपुर गांव से आते हैं। पत्रिका से चर्चा में शिक्षकों ने बताया कि भवन जर्जर है इसके कारण हम बाहर में ही बच्चों को पढ़ाते हैं। गर्मी के मौसम में लू की समस्या होती है, सर्दी में भी परेशानी होती है जबकि बरसात का मौसम तो जैसे संकटों का मौसम होता है।

सबसे लगा चुके हैं गुहार
स्कूल के प्रधान पाठक गजेंद्र प्रसाद ने पत्रिका को बताया कि तीन साल से ब्लाक खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर डीईओ, कलक्टर, विधायक सबसे इस जर्जर भवन और परेशानी की गुहार लगाई जा चुकी है। अधिकारी निरीक्षण में आते हैं, पर आश्वासन देकर चले जाते हैं। वर्तमान में जो हालात है उसे देखकर आप स्वयं समझ रहे होंगे कि हमारी गुहार का असर कितना हुआ है।

अभी दलान में चल रही है क्लास
शिक्षकों ने बताया कि भवन में बच्चों को सुरक्षा कारणों से पढ़ा नहीं सकते हैं, बाहर में जलजमाव है वहां भी पढ़ाना मुश्किल है। ऐसे में एक दलान में किसी प्रकार से बच्चों की कक्षा लगाई जा रही है।