मिली जानकारी के अनुसार जोबी चौकी क्षेत्र स्थित खम्हार गांव का निवासी पुनाराम राठिया (65) वर्ष, अपने घर में अकेले रहता था, जो हमेशा की तरह दो अप्रैल को कुल्हाड़ी लेकर गांव के नजदीक मोरकट्टा पहाड़ पर लकड़ी काटने गया था। देर शाम तक जब पुनाराम घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा उसकी खोज की गई, पर कोई सफलता नहीं मिली।