12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरीज के खाने में मिला कांच का टुकड़ा, किचन कर्मी मानने से किया इंकार

- पहले भी मिल चुके हैं कीड़े

2 min read
Google source verification
मरीज के खाने में मिला कांच का टुकड़ा, किचन कर्मी मानने से किया इंकार

मरीज के खाने में मिला कांच का टुकड़ा, किचन कर्मी मानने से किया इंकार

रायगढ़. अस्पताल में भर्ती एक मरीज के खाने में कांच का टुकड़ा मिलने से मरीज खाना खाने से परहेज करने लगे हैं। वहीं मरीजों का कहना है कि अस्पताल में मिलने वाले भोजन में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेेत्र के टीव्ही टावर निवासी कुसुम लाता धीवर १८ वर्ष पिता नर्मदा प्रसाद धीवर को रविवार को सुबह एक बिच्छू ने डंक मार दिया। जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा था। इसी दौरान रविवार को दोपहर में अस्पताल की तरफ से मरीजों को भोजन मिला।

जिसमें कुसुम को चावल, दाल और परवाल की सब्जी दिया गया। उस दौरान और मरीज तो भोजन कर लिया, लेकिन कुसुम जैसेे भोजन शुरू किया तो उसके सब्जी में मोबाइल का स्क्रीन गार्ड का टूटा हुआ कांच का टुकड़ा दिखा। जिसके बाद उसके परिजनों ने खाने में अनियमितता को लेकर भोजन वितरण करने वालों से कहा सुनी भी हो गई। जिसके बाद कीचन के श्रमिकों ने यह कहकर टाल दिया कि यह छोटी मोटी चीज है, ऐसा तो नहीं कि इसको खाने से कोई मरीज जख्मी हो गया है।

इस संबंध में जब कीचन कर्मचारियों से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां पूरी सर्तकता बरती जाती है, अगर सब्जी में स्क्रीन गार्ड का टूकड़ा मिला है तो हो सकता है, मरीज के परिजन ही डाल दिया होगा।
Read More : ग्रामीणों ने दिन में वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, इधर रात में हाथियों ने रौंद दी 13 एकड़ की फसल

कर्मचारी रहते हैं मोबाइल में व्यस्त
कीचन में खाना बनाने के दौरान कर्मचारी काम में कम और मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रहते हैं। इस कारण ऐसा भी हो सकता है कि कीचन में खड़े होकर कर्मचारी मोबाइल का स्क्रीन गार्ड निकाल रहा होगा, जिससे टूटकर उसका टूकड़ा सब्जी में गिर गया होगा। और वही सब्जी सभी मरीजों को वितरण हो गया।

दो माह पहले सब्जी में मिले थे कीड़े
१२ अगस्त को भूपदेवपुर निवासी एक मरीज मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहा था। १२ अगस्त को शाम में मरीज को अस्पताल की तरफ से दिए जाने वाले भोजन में मटर और आलू की सब्जी दी गई थी। इस दौरान जब उसके परिजनों ने मटर को फोड कर देखा तो उसमें कीड़े थे, लेकिन यह सोचकर नजरअंदाज कर दिया कि एक-दो मटर में ऐसा होगा।