
पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे जुआरियों ने खूब लगाई दौड़, पुलिस ने सात को पकड़ा, इतने हजार रुपए की जब्ती
रायगढ़. दीपावली आते ही जुआरी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में पुलिस भी इन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। बीते दिनों तमनार पुलिस ने 16 जुआरियों को पकड़ा था, वहीं 31 अक्टूबर की रात खरसिया पुलिस ने बीच बस्ती में जुआ खेलते सात लोगों को 17 हजार रुपए के साथ पकड़ा है। सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर की रात खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घघरा मुनि पान ठेला के पास बीच बस्ती सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताशपत्ती से हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सात जुआरियों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस को आता देख कुछ जुआरी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए जुआरियों में राजू राम राठौर निवासी ठुसेकेला, भीषम राठौर, निवासी घघरा, मोतीलाल पांडेय निवासी घघरा, छोटे लाल राठौर निवासी घघरा, कृष्ण कुमार केंवट निवासी घघरा, जयसिंह राठौर निवासी घघरा, संतोष कुमार निषाद निवासी घघरा शामिल है। पुलिस ने सभी जुआरियों से कुल जुमला 16 हजार 670 रुपए प्लास्टिक बोरी व ताशपत्ती को जब्त किया है। वहीं सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस कर रही कार्रवाई
प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में जुआ के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं पुलिस भी उन पर लगातार कार्रवाई भी कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दीपावली नजदीक आते ही जुआरी सक्रिय हो जाते हैं, जिन्हें पकडऩे के लिए हमारे द्वारा मुखबिर का जाल बिछाया जाता है। इसी वजह से जुआरी पुलिस की पकड़ में आ जाते हैं।
Updated on:
01 Nov 2018 08:08 pm
Published on:
01 Nov 2018 08:08 pm
