26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को बीच रास्ते में वर्दी देख बढ़ने लगी कार की रफ़्तार, जब पुलिस ने पीछा कर रोका गाड़ी तो…

गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस लगातार कर रही है कार्रवाई, 25 किलो गांजा के साथ पकड़ाएं दो आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 3 Sep 2019, 5:53 PM IST

रात को बीच रास्ते में वर्दी देख बढ़ने लगी कार की रफ़्तार, जब पुलिस ने पीछा कर रोका गाड़ी तो...

रात को बीच रास्ते में वर्दी देख बढ़ने लगी कार की रफ़्तार, जब पुलिस ने पीछा कर रोका गाड़ी तो...

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा से रोजाना गांजा प्रदेश के कई आसपास के इलाकों और राज्यों में खपाया जा रहा है।कभी बस्तर के रास्ते तो कभी सराईपाली मार्ग से। ऐसे ही एक कार्रवाही रायगढ़ के सरिया पुलिस ने की है दरअसल ओडिशा से आ रही यूपी की कार को कंचनपुर बैरियर के पास जवानों पकड़ा है। जब पोलिस ने कार को हाथ दिखाया तो वर्दी देख कार चालक कार को भगाने लगा।

उपचुनाव से पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा को दहलाने की रची थी साजिश, तबाही का सामान जब्त

ऐसे में सरिया पुलिस को शंका हुई और पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने जब कार की जांच की तो उसमें 25 किलो गांजा मिला, जिसे आरोपी ओडिशा के रायगढ़ा से लाकर यूपी ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास रखे एक लाख 68 हजार रुपए के गांजा व कार को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया है।

टीचर के साथ लिव इन में रहकर करता रहा शोषण, जब शादी की बात आई सामने तो दिखाया उसी का MMS

इस संबंध में सरिया टीआई आशीष वासनिक ने बताया कि हर रात सरिया पुलिस की ओडिशा बॉर्डर कंचनपुर बैरियर के पास ड्यूटी लगती है। 1 सितंबर की रात भी उक्त स्थान पर जवानों की ड्यूटी लगी थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को ओडिशा तरफ से एक कार आती दिखी, जोकि यूपी की थी।

तलाकशुदा महिला का 2 साल तक करता रहा बलात्कार, लिफ्ट देने के बहाने हुई थी मुलाकात

ऐसे में पुलिस जवानों ने कार को रोकने के लिए हाथ दिखाया तो वर्दी देख कार चालक अपनी वाहन की रफ्तार को बढ़ाकर वहां से भागने लगा। पुलिस को शंका हुई और बैरियर पर स्थित जवानों ने इसकी सूचना थाने के पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम ने करीब तीन किमी पीछा करने के बाद सरिया के रामचंडी मंदिर के पास आरोपियों को पकड़ लिया।

महिला भूल गई दरवाजा बंद करना, जब आधी रात टूटी नींद तो अर्धनग्न खड़ा था ये शख्स

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजय शुक्ला पिता स्व. विजय कुमार शुक्ला (34) निवासी रसुलपना पोस्ट मनवा थाना अटरिया तहसील सिधौली जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश व शशि कुमार विश्वकर्मा पिता बृजलाल विश्वकर्मा (29) निवासी सुरूहुरपुर पोस्ट विशुनपुर मझवार थाना जलाल पुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश बताया।

Click & Read More Chhattisgarh News.