पर इन सब के बावजूद रेल एसपी मिलना कुर्रे, अपराध व अपराधियों के नाए पैंतरे को देख जीआरपी को हाईटेक करने की बात कह रही है। शुक्रवार को रायगढ़ जीआरपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पत्रिका से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बातें कही। उनकी माने तो सोशल मीडिया से भी कई जटिल से जटिल अपराध की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलती है। जबकि कई पोस्ट कंफ्यूजन को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में, सही व गलत पोस्ट की पहचान करना जरुरी है। इसके लिए संचार के इस माध्यमों के साथ अपडेट रहना होगा। जिसके बाद ही अपराध के नए तरीके व अपराधियों की धर पकड़ में तेजी आएगी।