
उत्साह और उमंग में डूबा शहर, अग्रसेन जयंती पर अग्र समाज ने निकाली शोभायात्रा, नवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
रायगढ़. बुधवार को शहर धार्मिक और समाजिक कार्य में डूबा रहा। एक ओर अग्र समाज के द्वारा अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। यह शोभायात्रा गांधी गंज से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गांे पर भ्रमण की। इस दौरान समाज के लोग शोभायात्रा में थिरकते हुए देखे गए। वहीं दूसरी ओर देवी उपासना का पर्व नवरात्रि का पहला दिन होने से मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे।
Published on:
11 Oct 2018 12:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
