16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Suicide News: युवक ने शराब के साथ जहर का किया सेवन, अस्पताल पहुंचने से पहला तोडा दम…पसरा मातम

Raigarh Suicide News: एक ग्रामीण ने शराब के साथ जहर का सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम देहजरी निवासी भारत राठिया पिता सुखराम राठिया (39 वर्ष) शादी-शुदा नहीं होने के कारण अपनी बहन के घर में रहकर रोजी-मजदूरी करता था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 Feb 2024, 6:22 PM IST

suicide_news.jpg

CG Suicide News: एक ग्रामीण ने शराब के साथ जहर का सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम देहजरी निवासी भारत राठिया पिता सुखराम राठिया (39 वर्ष) शादी-शुदा नहीं होने के कारण अपनी बहन के घर में रहकर रोजी-मजदूरी करता था। ऐसे में शनिवार की शाम को शराब सेवन कर घर पहुंचा और जहर सेवन कर लिया।

यह भी पढ़े: नक्सली कमांडर नागेश ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, ताड़मेटला हमले में था शामिल...

जिसके बाद खाना खाकर सो गया, ऐसे में रविवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे खरसिया अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे तत्काल उसे मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बड़ी सौगात, 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व इन कार्यों का किया वर्चुअल उद्घाटन