इस कड़ी में मंगलवार की दोपहर रायगढ़ रेंजर आरसी यादव भी काफी परेशान दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रेंज कार्यालय में काम करने के दौरान डिवीजन कार्यालय से रायगढ़ रेंजर का बुलावा आया। जिसके बाद अधिकारी तत्काल बाहर निकले। विभागीय गाड़ी नहीं होने की स्थिति में उन्होंने अपने रेंज कार्यालय के एक कर्मचारी को बाइक से डिवीजन कार्यालय तक छोडऩे की बात कही। पर कर्मचारी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि सॉरी सर, मैं हड़ताल में हूं, कोई देखेगा तो क्या कहेगा, मैं आपकों नहीं छोड़ सकता।